TAIKWANDO ARCHITA MOHANTY: अरका जैन की अर्चिता ने नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Updated at : 04 Feb 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
TAIKWANDO ARCHITA MOHANTY:  अरका जैन की अर्चिता ने नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. अरका जैन यूनिवर्सिटी की अर्चिता मोहंती ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीता.

विज्ञापन

जमशेदपुर. तेलंगाना के युसुफगुड़ा स्थित विजय भास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम में 40वीं राष्ट्रीय सीनियर खिरोगी और 13वीं राष्ट्रीय सीनियर पूमसे और 7वीं राष्ट्रीय खिरोगी-पूमसे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें अरका जैन यूनिवर्सिटी की अर्चिता मोहंती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर पूमसे इवेंट के 68 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया. बीकॉम ऑनर्स की छात्रा अर्चिता ने इस चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की. इस प्रतियोगिता में देशभर के कुल 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. उनकी इस उपलब्धित पर कुलपति डॉ ईश्वरन अय्यर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ अंगद तिवारी, रजिस्ट्रार डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव तथा संयुक्त रजिस्ट्रार डॉ जसबीर सिंह धंजाल ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola