Amit singh memorial t20 cricket: जेएससी ने सीएजे बी की टीम को 22 रन से हराया

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

कदमा लिंक रोड स्थित राजीव नायर क्रिकेट ग्राउंड में द्वितीय अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित राजीव नायर क्रिकेट ग्राउंड में द्वितीय अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. गुरुवार को सीएजे बी व जेएससी की बीच मैच खेला गया. इसमें जेएससी की टीम 22 रन विजयी रही. जेएससी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए. यश कुमार महतो ने 57 रनों बनाए. आयुष राज ने 34 रनों की पारी खेली. सीएजे बी के कुमार सिद्धांत ने दो विकेट लिये. जवाब में सीएजे बी की टीम 17.2 ओवर में 149 रन पर सिमट गयी. शौर्य साव ने 46 रनों की पारी खेली. जेएससी की ओर से अमन व दीपक ने दो-दो विकेट लिये. यश कुमार महतो प्लेयर ऑफ द मैच बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola