वंदेभारत चलाने को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी, अधिकारियों ने किया दौरा
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
वंदेभारत ट्रेन को चलाने को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इसको लेकर अधिकारियों ने सोमवार को टाटानगर स्टेशन का दौरा किया है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
वंदेभारत ट्रेन को चलाने को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इसको लेकर अधिकारियों ने सोमवार को टाटानगर स्टेशन का दौरा किया है. कॉमर्शियल विभाग से लेकर तमाम विभागों के आला अधिकारी इस दौरा में शामिल रहे. बस अब इसकी घोषणा बाकी है. सूत्र बताते हैं कि दो वंदेभारत का परिचालन एक साथ शुरू होगा. टाटानगर से भुवनेश्वर-पुरी और टाटानगर से पटना के बीच वंदेभारत का संचालन होगा. बताया जाता है कि इन दोनों ट्रेनों के लिए इंजन और रैक आ चुका है. इसको लेकर कॉमर्शियल विभाग भी आदेश का इंतजार कर रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










