aiff u17 elite youth league jfc: जमशेदपुर यूथ टीम व मुथूट एफए की भिड़ंत आज

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जेएफसी अंडर-17 फुटबॉल टीम का सामना बुधवार को मुथूट एफए से होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी अंडर-17 टीम और मुथूट फुटबॉल एकेडमी की बीच बुधवार को गुवाहाटी में एआइएफएफ अंडर-17 एलीट यूथ लीग के फाइनल राउंड ग्रुप डी का मैच खेला जायेगा. यह मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों का दो मैच में चार-चार अंक है. लेकिन बेहतर गोल डिफ्रेंस के आधार पर जेएफसी की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है. इस मैच को जीत कर जमशेदपुर की टीम शान से क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. जेएफसी के मुख्य कोच कैजाद अंबापर्दिवाला ने मैच से पूर्व कहा कि हमें संयम बनाए रखना होगा. हमने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है. हमारी टीम संतुलित है. हमारा लक्ष्य इस मैच को जीतना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola