Jamshedpur News : सात माह बाद धालभूम को मिला अर्णव मिश्रा के रूप में स्थायी एसडीओ
Updated at : 03 Jan 2026 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : धालभूम को सात माह बाद अर्णव मिश्रा के रूप में स्थायी अनुमंडल पदाधिकारी मिला है. 31 दिसंबर को सरकार ने कई प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग करते हुए धालभूम अनुमंडल की जिम्मेदारी अर्णव मिश्रा को सौंपी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
धालभूम को सात माह बाद अर्णव मिश्रा के रूप में स्थायी अनुमंडल पदाधिकारी मिला है. 31 दिसंबर को सरकार ने कई प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग करते हुए धालभूम अनुमंडल की जिम्मेदारी अर्णव मिश्रा को सौंपी. जून 2025 में धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में सेवा दे रहीं शताब्दी मजूमदार का तबादला बोकारो डीडीसी के पद पर कर दिया गया था. शताब्दी मजूमदार ने सितंबर 2024 को धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया था. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने शुक्रवार को धालभूम अनुमंडल के एसडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया. अर्णव मिश्रा ने प्रभारी एसडीओ चंद्रजीत सिंह से पदभार लिया. पदभार ग्रहण के बाद अर्णव मिश्रा ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में जाकर शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने उपायुक्त को अपनी ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उपायुक्त ने अर्णव मिश्रा को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े विषयों के प्रभावी निष्पादन तथा अनुमंडल क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में मार्गदर्शन दिया. अर्णव मिश्रा पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे और सरकार ने उन्हें महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व सौंपा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




