आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में युवक की धारदार हथियार व पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में तनाव

Author Sanjeev bhardwaj|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में युवक की धारदार हथियार व पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में तनाव

आदित्यपुर के शिवनारायणपुर में आपसी विवाद के चलते युवक की धारदार हथियार और पत्थर से हत्या। इलाके में तनाव, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

विज्ञापन

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनारायणपुर मैदान में रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान शिवनारायणपुर निवासी गौतम मुंडा के रूप में हुई है. इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और तनाव का माहौल बना हुआ है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार देर रात किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. इसी दौरान दूसरे गुट के लोगों ने गौतम मुंडा पर धारदार हथियार और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़ा. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और गंभीर रूप से घायल गौतम को तुरंत स्थानीय गंगोत्री नर्सिंग होम ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) रेफर कर दिया. हालांकि, टीएमएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही गौतम मुंडा ने दम तोड़ दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन
Sanjeev Bhardwaj

लेखक के बारे में

By Sanjeev Bhardwaj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola