Jamshedpur News : वर्दी नहीं पहनने पर 35 टेंपो चालकों पर हुई कार्रवाई, वर्दी लाने के बाद पुलिस ने छोड़ा

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : यातायात पुलिस की ओर लगातार दूसरे दिन साकची गोलचक्कर के पास टेंपो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना वर्दी के 35 टेंपो चालकों को पुलिस ने पकड़ा.

विज्ञापन

पुलिसिया कार्रवाई के बाद वर्दी पहनने को मजबूर हुये टेंपो चालक

Jamshedpur News :

यातायात पुलिस की ओर लगातार दूसरे दिन साकची गोलचक्कर के पास टेंपो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना वर्दी के 35 टेंपो चालकों को पुलिस ने पकड़ा. पकड़े जाने के बाद उन्हें वर्दी के लिये कपड़ा खरीदने का निर्देश दिया गया. वर्दी नहीं पहनने पर कार्रवाई करने की बात कही. जिसके बाद टेंपो चालक दुकान से वर्दी का कपड़ा खरीद कर लाये. वर्दी लाने के बाद पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा.

यातायात पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान ही टेंपो चालकों को वर्दी पहनकर ही टेंपो चलाने का निर्देश दिया गया था. अन्यथा 2 अप्रैल से कार्रवाई की चेतावनी दी गयी थी. बुधवार से उपायुक्त और एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. प्रथम चरण में साकची गोलचक्कर व आसपास में टेंपो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. उसके बाद पूरे शहर में यह अभियान चलाया जायेगा. बिना वर्दी के टेंपो चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. बुधवार को 30 टेंपो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola