आदिवासी समाज आठ मई को दलमा में करेगा सेंदरा

जमशेदपुर : आदिवासी समाजआठ मई को दलमा में सेंदरा करेगा. दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने सेंदरा का आह्वान कर दिया है. बुधवार को करनडीह दिशोम जाहेरथान में आदिवासी जनजातीय समुदाय संताल, हो, मुंडा, भूमिज की एक संयुक्त बैठक हुई. बैठक में आदिवासी एकता को प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया.आठ मई को ही दलमा की […]
जमशेदपुर : आदिवासी समाजआठ मई को दलमा में सेंदरा करेगा. दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने सेंदरा का आह्वान कर दिया है. बुधवार को करनडीह दिशोम जाहेरथान में आदिवासी जनजातीय समुदाय संताल, हो, मुंडा, भूमिज की एक संयुक्त बैठक हुई. बैठक में आदिवासी एकता को प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया.आठ मई को ही दलमा की तलहटी में लो बीर दोरबार का आयोजन होगा. शिकार पर्ब खेलने के बाद सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक मुद्दों पर गहन विचार-मंथन किया जाएगा.इसमें आदिवासी जनजातीय परामर्शदात्री समिति के सदस्यों को भी बुलाया गया है. बैठक की अध्यक्षता जुगसलाई तोरोफ परगाना दशमत हांसदा ने की.
सेंदरा पर्व की परिपाटी मिटने नहीं देंगे : राजमनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




