जमशेदपुर पूर्वी भारत का सबसे गर्म शहर रहा, तापमान में बाड़मेर और अकोला के निकट पहुंचा

Updated at : 31 Mar 2017 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर पूर्वी भारत का सबसे गर्म शहर रहा, तापमान में बाड़मेर और अकोला के निकट पहुंचा

जमशेदपुर : मार्च महीनेमेंपड़ने वाली गर्मी ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर पूर्वी भारत का सबसे गर्म शहर बन गयाहै. गुरुवार को यहां का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. यहतापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक है. जमशेदपुर तापमान के मामले में देश के दो सबसेगर्म जगहों राजस्थान के […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मार्च महीनेमेंपड़ने वाली गर्मी ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर पूर्वी भारत का सबसे गर्म शहर बन गयाहै. गुरुवार को यहां का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. यहतापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक है. जमशेदपुर तापमान के मामले में देश के दो सबसेगर्म जगहों राजस्थान के बाड़मेर और महाराष्ट्र के अकोला के आसपास पहुंच गया है. बाड़मेर में कल 44.4डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि महाराष्ट्र के अकोला में 44.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. रांची का तापमान 39 डिग्री के करीब रहा. वहीं उत्तरप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान 40 डिग्री के आसपासरहा.

जमशेदपुर में मार्च माह मेंइस बढ़ते तापमान ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करना शुरू कर दिया है. पिछले 13 वर्षों के दौरान मार्च माह के अधिकतम तापमान को देखें, तो गुरुवार सबसे गर्म दिन रहा. पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. यह समान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है. आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होते रहने का पूर्वानुमान है.

वहीं, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.6 रहा. इससे पूर्व वर्ष 2004 में 23 मार्च को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इधर बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि के साथ ही लू का प्रकोप व रात में भी अपेक्षाकृत अधिक गर्मी व उमस की संभावना जतायी है.

सड़कें व चौक-चौराहे वीरान

झुलसा देनेवाली तपिश के साथ उमस ने बेचैनी बढ़ा दी है. प्रचंड धूप और उमस के कारण सुबह करीब 11 बजे के बाद से ही सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत काफी कम रही. चौक-चौराहे खाली पड़े थे. शीतल पेय व मौसमी फलों की ग्राहकी तेज रही. दोपहर में लोग घर में ही दुबके रहे. गुरुवार को आद्रता अधिकतम 84 और न्यूनतम 12 प्रतिशत दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola