टाटा झारखंड का शो-केस : हीरामात्सु

जमशेदपुर: झारखंड में निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं. जमशेदपुर शो-केस है, जिसे इसी रूप में विकास किया जाना चाहिए. यहां निवेश का बेहतर माहौल भी है. उक्त बातें जापान के राजदूत केंजी हीरामात्सु ने कहीं. श्री केंजी मोमेंटम झारखंड में भाग लेने रांची आये हैं, जहां से वे चार्टर्ड विमान से सीधे जमशेदपुर पहुंचे. यहां […]
श्री हीरामात्सु सोनारी हवाई अड्डा से पूरी टीम के साथ सीधे रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस रवाना हो गये. सेंटर फॉर एक्सीलेंस में उन्होंने टाटा स्टील और जमशेदपुर समेत आसपास के इलाकों का किस तरह विकास हुआ है, उसके इतिहास को नजदीक से देखा. इसके बाद उन्होंने टाटा स्टील के अंदर जापान के निप्पन स्टील और टाटा स्टील के संयुक्त उपक्रम जेसीएपीएल का भी दौरा किया. वहां उन्होंने कंपनी के प्रोडक्शन तथा अन्य चीजों की जानकारी ली. टाटा स्टील से लौटने के बाद उन्होंने बिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर में जापान से जुड़ी छोटी-बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की. इसके बाद वे रांची के लिए रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




