Jamshedpur news. मित्र हेल्दी ह्यूमैनिटी के शिविर में 75 यूनिट रक्त संग्रह
Updated at : 09 Feb 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन

विधायक मंगल, संजीव, जिप उपाध्यक्ष पंकज, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत काफी रहे मौजूद
विज्ञापन
Jamshedpur news.
सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्यूमैनिटी द्वारा रविवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से उतरी कीताडीह पंचायत भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. यहां 10 ऐसे रक्तदाता भी शामिल हुए, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया. महिला रक्तदाता श्वेता झा ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर रक्तदान किया. तीन महिला रक्तदाता ने रक्तदान देकर सभी को प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, जिप सदस्य परितोष सिंह, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार, भवानी शंकर गुप्ता, मानिक मल्लिक अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में संस्था की स्मिता कुमारी, प्रभात कुमार, देवेंद्र सिंह, संदीप शर्मा बौबी, संतोष चौबे आदि ने अहम भूमिका निभायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




