Jamshedpur News : दिसंबर में 34 सड़क हादसों में 75% मौतें चालकों की लापरवाही से, हेलमेट न पहनना सबसे बड़ा कारण
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :18 Jan 2026 1:16 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित अहम बैठक आयोजित की गयी.
विज्ञापन
उपायुक्त की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, चालकों की लापरवाही को बताया चिंताजनक
कार्रवाई के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन करें
ब्लैक स्पॉट हुए एक्सिडेंट फ्री, सड़कों को अवरुद्ध कर अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश
Jamshedpur News :
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित अहम बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. समीक्षा के दौरान यह जानकारी सामने आयी कि दिसंबर महीने में कुल 34 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 20 लोगों की मौत हो गयी. चिंता की बात यह रही कि इनमें से करीब 75 फीसदी मौतें सीधे तौर पर चालकों की लापरवाही के कारण हुईं. अधिकारियों ने बताया कि 16 लोगों की जान सिर्फ इसलिए चली गयी, क्योंकि वे बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे. इसके अलावा गलत दिशा में वाहन चलाना, तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव भी हादसों के प्रमुख कारण रहे. बैठक में बताया गया कि पूर्व में चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर दिसंबर माह में एक भी दुर्घटना नहीं हुई. उपायुक्त ने स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच यातायात नियमों को लेकर जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिये. साथ ही शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी लगातार जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये. उत्पाद विभाग के अधिकारियों को भी शराब दुकानों के आसपास अवैध तरीके से शराब बिक्री या सेवन पर की निगरानी के निर्देश दिये. साथ ही हिट एंड रन मामलों में लंबित मुआवजा प्रकरणों को जल्द निपटाने और प्रभावित परिवारों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये.351 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
दिसंबर माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 351 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किये गये. वहीं हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग न करने और अन्य नियम तोड़ने के मामलों में कुल 23 लाख 81 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. इसी अवधि में 2689 नये ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी किये गये, जिनमें 2264 पुरुष और 425 महिलाएं शामिल हैं. बैठक में एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल आनंद, एडीसी संतोष गर्ग, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीएसपी ट्रैफिक नीरज, डीएसपी हेडक्वार्टर भोला प्रसाद व अन्य डीएसपी, एमवीआइ सूरज हेंब्रम समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










