21 को शहर आयेंगी शिक्षा मंत्रीवरीय संवाददाता, जमशेदपुरराज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव 21 जनवरी को शहर आयेंगी. जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री शाम करीब 4:30 बजे शहर पहुंचेंगी. यहां जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक के साथ बैठक कर शैक्षणिक गतिविधियों व योजनाओं की समीक्षा करेंगी. यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के पश्चात डॉ नीरा यादव 22 जनवरी को रांची लौटेंगी.———————————एबीएम कॉलेज में शोकसभा, कक्षाएं निलंबितजमशेदपुर. गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में मंगलवार की शोकसभा हुई. वहीं दोपहर दो बजे के बाद से सभी कक्षाएं निलंबित कर दी गयी. सभा में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो एसके बागची व जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की पूर्व प्रभारी प्राचार्या डॉ सुमिता मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. सभा की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ एसबी तिवारी ने की. दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दोनों दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. सभा में कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. ———————————–फिजिक्स पीजी पार्ट वन का रिजल्ट घोषितजमशेदपुर. कोल्हान विश्वविद्यालय ने मंगलवार को फिजिक्स स्नातकोत्तर (पीजी) पार्ट वन परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी. इसमें जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, टाटा कॉलेज चाईबासा व पीजी डिपार्टमेंट कोल्हान विश्वविद्यालय से परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम शामिल है.
लेटेस्ट वीडियो
21 को शहर आयेंगी शक्षिा मंत्री
21 को शहर आयेंगी शिक्षा मंत्रीवरीय संवाददाता, जमशेदपुरराज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव 21 जनवरी को शहर आयेंगी. जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री शाम करीब 4:30 बजे शहर पहुंचेंगी. यहां जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक के साथ बैठक कर शैक्षणिक गतिविधियों व योजनाओं की समीक्षा करेंगी. यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
