29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

श्रम अधीक्षक ने लिया सफाई कर्मचारियों का बयान, उमा

श्रम अधीक्षक ने लिया सफाई कर्मचारियों का बयान, उमामामला : वीमेंस कॉलेज में सफाई मजदूरों के बकाया भुगतान का- यूथ इंटक ने उप श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शनजमशेदपुर. जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन, नियुक्ति पत्र व न्यूनतम मजदूरी नहीं दिये जाने के मामले में शनिवार को यूथ इंटक जिलाध्यक्ष नितेश […]

श्रम अधीक्षक ने लिया सफाई कर्मचारियों का बयान, उमामामला : वीमेंस कॉलेज में सफाई मजदूरों के बकाया भुगतान का- यूथ इंटक ने उप श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शनजमशेदपुर. जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन, नियुक्ति पत्र व न्यूनतम मजदूरी नहीं दिये जाने के मामले में शनिवार को यूथ इंटक जिलाध्यक्ष नितेश राज के नेतृत्व में उप श्रमायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया. नितेश राज ने बताया कि उप श्रमायुक्त एसएस पाठक ने श्रम अधीक्षक आरपी सिंह को सफाई कर्मचारियों का बयान लेकर ठेका कंपनी फ्रंटलाईन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, वीमेंस कॉलेज व कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पर केस दर्ज करने का आदेश दिया. श्रम अधीक्षक ने सभी मजदूरों का बयान दर्ज करवाया. मौके पर मनोज करुआ, सीएसपी सिंह, दिलीप उपाध्याय, संतोष शर्मा, डॉली मुखी, सत्यवती मुखी, कांतु सरदार, सुकरमुुनी मुर्मु आदि मौजूद थे. सफाई कर्मचारी यूनियन का होगा गठन : नितेशयुथ इंटक के जिलाध्यक्ष नितेश राज ने कहा कि बहुत जल्द कोल्हान स्तर पर सफाई कर्मचारियों का यूनियन गठित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश्वर पांडेय यूनियन के अध्यक्ष होंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें