25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अभय सिंह के नेतृत्व में हुई बारीडीह छठ घाट की सफाई (फोटो हैरी)

अभय सिंह के नेतृत्व में हुई बारीडीह छठ घाट की सफाई (फोटो हैरी)जमशेदपुर: झाविमो के केंद्रीय सचिव अभय सिंह के नेतृत्व में रविवार को भी बारीडीह बस्ती जिला स्कूल मैदान छठ घाट एवं भोजपुर कॉलोनी छठ घाट की सफाई करायी गयी. तीन जेसीबी की सहायता से सफाई अभियान चलाया गया. रविवार को सफाई अभियान में […]

अभय सिंह के नेतृत्व में हुई बारीडीह छठ घाट की सफाई (फोटो हैरी)जमशेदपुर: झाविमो के केंद्रीय सचिव अभय सिंह के नेतृत्व में रविवार को भी बारीडीह बस्ती जिला स्कूल मैदान छठ घाट एवं भोजपुर कॉलोनी छठ घाट की सफाई करायी गयी. तीन जेसीबी की सहायता से सफाई अभियान चलाया गया. रविवार को सफाई अभियान में झाविमो कार्यकर्ता भी शामिल हुए. अभय सिंह ने बताया कि 16 नवंबर को भी सफाई कार्य किया जायेगा,तथा 17 नवंबर की दोपहर तक सफाई किया जायेगा ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. अभय सिंह ने कहा कि नदी में पानी कम होने के कारण जल कुंभी व गंदगी फैली हुई है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि चांडिल डैम से आंशिक पानी छोड़ा जाता है तो गंदगी एवं जल कुंभी हट जायेगी. सफाई अभियान में अभय सिंह के साथ जटा शंकर पांडेय, बबुआ सिंह, रघुनंदन सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, पप्पू सिंह, मंटू कुमार, विद्युत साव, सुमीत श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, सत्येंद्र पासवान समेत अन्य झाविमो समर्थक मौजूद थे.————छठ घाट निर्माण में घोटाला: अभय सिंहझाविमो के केंद्रीय सचिव अभय सिंह ने भोजपुर कॉलोनी एवं निराला पथ छठ घाट निर्माण में घोटाला होने का आरोप लगाया है. अभय सिंह के अनुसार छह माह पूर्व दोनों छठ घाट 24 लाख एवं 19 लाख की लागत से बनाया गया था. निर्माण के एक साल भी नहीं हुए हैं, लेकिन दरार पड़ना शुरू हो गया है. भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण मुख्यमंत्री के क्षेत्र में देखा जा सकता है. गड़बड़ी की जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जायेगा अौर एक माह में जांच नहीं होती है तो उच्च न्यायालय में पीआइएल दायर किया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें