Jamshedpur News : कदमा थानेदार समेत 53 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
Updated at : 13 Mar 2026 1:25 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : एसएसपी पीयूष पांडेय ने गुरुवार को कदमा थाना प्रभारी समेत 53 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. हालांकि इस तबादला में कदमा थाना के नये थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को लेकर विभाग में चर्चा का बाजार गर्म है.
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व बर्मामाइंस से हटाये गये दिलीप कुमार यादव बने कदमा थाना प्रभारी
Jamshedpur News :
एसएसपी पीयूष पांडेय ने गुरुवार को कदमा थाना प्रभारी समेत 53 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. हालांकि इस तबादला में कदमा थाना के नये थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को लेकर विभाग में चर्चा का बाजार गर्म है. एक सप्ताह पूर्व ही दिलीप कुमार यादव को बर्मामाइंस थाना प्रभारी के पद से हटाकर जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया था. महज एक सप्ताह के अंदर ही उन्हें पुन: शहर में एसएसपी द्वारा नियुक्त किया गया है. उनके स्थान पर कदमा थाना प्रभारी प्रवेशचंद्र सिन्हा को जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत को भी हटाया गया है. उनके स्थान पर सीतारामडेरा थाना में पदस्थापित राजेश कुमार को चाकुलिया, उलीडीह थाना में पदस्थापित विष्णु चरण भोक्ता को पटमदा थाना प्रभारी, जुगसलाई थाना में पदस्थापित मुकेश कुमार साव को कोवाली थाना प्रभारी बनाया गया है. एसएसपी पीयूष पांडेय द्वारा दो इंस्पेक्टर, 20 एसआई और 31 एएसआई का भी तबादला किया गया है.नाम कहां थे कहां गये
1. प्रवेश चंद्र सिन्हा कदमा थाना प्रभारी जादूगोड़ा अंचल प्रभारी2. दिलीप कुमार यादव जादूगोड़ा अंचल प्रभारी कदमा थाना प्रभारी3. एसआई संतोष कुमार चाकुलिया थाना प्रभारी जुगसलाई थाना4. एसआई राजेश कुमार सीतारामडेरा चाकुलिया थाना प्रभारी
5. एसआई करमपाल भगत थाना प्रभारी पटमदा परसुडीह थाना6. एसआई विष्णु चरण भोक्ता उलीडीह थाना पटमदा थाना प्रभारी7. एसआई धनंजय कुमार पासवान थाना प्रभारी कोवाली कदमा थाना8. एसआई मुकेश कुमार साव जुगसलाई थाना थाना प्रभारी कोवाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




