स्टेट पैनल अंपायरिंग सेमीनार में 52 अंपायर हुए शामिल

Updated at : 27 Jul 2024 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेट पैनल अंपायरिंग सेमीनार में 52 अंपायर हुए शामिल

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बिष्टुपुर स्थिर होटल राजहंस में चार दिवसीय स्टेट पैनल अंपायरिंग सेमीनार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बिष्टुपुर स्थिर होटल राजहंस में चार दिवसीय स्टेट पैनल अंपायरिंग सेमीनार का आयोजन किया गया. इसमें पूरे झारखंड भर से कुल 52 नॉन स्टेट पैनल अंपायर शामिल हुए. इस सेमीनार में इंस्ट्रक्टर की भूमिका बीसीसीआइ पैनल अंपायर सोमनाथ झा, रवि शंकर , अंबुज कुमार और प्रकाश कुमार ने निभाई. इन अंपायरों को एमसीसी के लॉज की व्यापक जानकारी दी गयी. लॉ में हुए बदलाव के बारे में अंपायरों को बताया गया. इसके अलावा अंपायरों को अंपायरिंग टेक्निक की भी जानकारी दी गयी. सोमवार को इस सेमीनार में शामिल सभी अंपायरों की लिखित परीक्षा होगी. मौके पर जेएससीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी पीएन सिंह, स्कूल एंड क्लब प्रतिनिधि डी उमा राव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola