19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

धोलाडीह गांव में प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन

प्रतिनिधि, राजनगरप्रखंड क्षेत्र के काटंगा पंचायत अंतर्गत धोलाडीह गांव में प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन मुखिया लक्ष्मी टुडू ने फीता काट कर किया. प्रज्ञा केंद्र के उद्घाटन के बाद लक्ष्मी टुडू ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र बन जाने से लोगों को जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र के साथ अन्य के लिए राजनगर का चक्कर नहीं लगाना […]

प्रतिनिधि, राजनगरप्रखंड क्षेत्र के काटंगा पंचायत अंतर्गत धोलाडीह गांव में प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन मुखिया लक्ष्मी टुडू ने फीता काट कर किया. प्रज्ञा केंद्र के उद्घाटन के बाद लक्ष्मी टुडू ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र बन जाने से लोगों को जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र के साथ अन्य के लिए राजनगर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. अब अपने क्षेत्र में ही प्रमाण पत्र बन जायेंगे. उन्होंने प्रज्ञा केंद्र के संचालकों को आग्रह करते हुए कहा कि प्रज्ञा केंद्र को सही तरीके से चलायें ताकि जनता को प्रज्ञा केंद्र का लाभ मिल सके. मौके पर प्रज्ञा केंद्र के संचालक अर्जुन बानरा, सहायक जमराज सिंहदेव, आनंद सरदार, बुद्धेश्वर सरदार, हरीशचरण तापे, राजू तांती, राजकुमार होनहागा, जरमेन ट्डू आदि उपस्थित थे.कांगे्रस प्रखंड अध्यक्ष को मातृ शोकप्रतिनिधि, राजनगरप्रखंड कांगे्रस अध्यक्ष डोमन महतो की मां बेउला महतो (80) का देहांत बीते मंगलवार को अपने निवास स्थान चांगुवा गांव में हुआ. वह काफी दिनों से बीमार थीं. बेउला महतो के देहांत की सूचना मिलने के पश्चात कई कांगे्रेसी नेताओं के साथ अन्य राजनीतिक दल के नेताओं ने ढाढ़स बंधाया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें