The Raja Saab Box Office Collection Day 6: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी का धमाका बरकरार, छठे दिन तोड़ा 'जॉली एलएलबी 3' का लाइफटाइम रिकॉर्ड

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Jan 2026 7:59 PM

विज्ञापन

द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6, फोटो- इंस्टाग्राम

The Raja Saab Box Office Collection Day 6: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म छठे दिन भी अच्छी कमाई करते हुए अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

विज्ञापन

The Raja Saab Box Office Collection Day 6: प्रभास की नई रिलीज ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. हॉरर-कॉमेडी जॉनर में बनी इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और छठे दिन भी इसकी पकड़ बनी हुई है. मारुति के निर्देशन में बनी इस बिग-बजट फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की है.

फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया था. प्रभास के स्टारडम और अलग जॉनर की वजह से दर्शकों में फिल्म को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जिसने फिल्म की अपील को और मजबूत किया है. ऐसे में आइए अब छठे दिन की पूरी कलेक्शन रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, छठे दिन बुधवार को शाम 7 बजे तक फिल्म ने करीब 3.9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 123.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. नाइट शोज के बाद इन आंकड़ों में और इजाफा होने की उम्मीद है.

द राजा साब वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द राजा साब’ अब तक वर्ल्डवाइड 175.70 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, जो इसे साल की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में शामिल करता है.

डे-वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (India Net)

  • Day 0 (Thursday): ₹9.15 Cr
  • Day 1 (Friday): ₹53.75 Cr
  • Day 2 (Saturday): ₹26 Cr
  • Day 3 (Sunday): ₹19.1 Cr
  • Day 4 (Monday): ₹6.6 Cr
  • Day 5 (Tuesday): ₹4.8 Cr
  • Day 6 (Wednesday): ₹3.9 Cr (Early Reports)

Total: ₹123.3 Cr

अक्षय कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड टूटा

123 करोड़ का आंकड़ा छूते ही ‘द राजा साब’ ने 2025 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ के 117.5 करोड़ रुपये के लाइफटाइम भारतीय कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- Ikkis Box Office Collection Day 14: धर्मेंद्र-अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ हिट या मिस? 14वें दिन की कलेक्शन रिपोर्ट से खुली पोल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola