गिरिडीह के त्रिवेणी संगम में डूब गए दो बच्चे, होली खेलने के बाद गए थे नहाने

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह के संगम में बच्चों को तलाशते लोग. फोटो: प्रभात खबर

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह के त्रिवेणी संगम में होली खेलने के बाद स्नान करने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए. दोनों देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार के निवासी थे. सूचना के बाद स्थानीय लोग नदी में तलाश में जुटे हैं. प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गिरिडीह से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट

Giridih News: होली की खुशियों के बीच गिरिडीह जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है. जमुआ और देवरी प्रखंड की सीमा पर स्थित गोदावरी त्रिवेणी संगम में बुधवार को दो किशोर गहरे पानी में डूब गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

होली खेलने के बाद स्नान के लिए पहुंचे थे संगम

जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार के निवासी थे. होली खेलने के बाद वे स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम पहुंचे थे. स्नान के दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे. बताया जा रहा है कि संगम क्षेत्र में पानी की गहराई अधिक है. संभवतः पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के झरिया के भौंरा 6 नंबर में जमीन धंसी, गोफ बनने से मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोग कर रहे तलाश

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में संगम स्थल पर पहुंच गए. स्थानीय लोग नदी में उतरकर दोनों किशोरों की खोजबीन कर रहे हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संगम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें: गुमला में फांसी लगाकर दो लोगों ने दी जान, एक ने कुएं में लगाई छलांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola