Jamshedpur News : कदमा की डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर गिरोह ने ठगे ₹5.50 लाख
Updated at : 24 Jan 2026 1:33 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : कदमा बीएच एरिया रोड नंबर-2 की एक डॉक्टर से साइबर गिरोह ने डिजिटल अरेस्ट के जरिये 5.50 लाख रुपये की ठगी कर ली.
विज्ञापन
कस्टम अधिकारी बनकर साइबर गिरोह ने दिया झांसा
Jamshedpur News :
कदमा बीएच एरिया रोड नंबर-2 की एक डॉक्टर से साइबर गिरोह ने डिजिटल अरेस्ट के जरिये 5.50 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में पीड़िता ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार डॉक्टर की बेटी विदेश में रहती है. पिछले दिनों उन्होंने बेटी के लिए कुछ सामान भेजा था. इसी बीच गत 8 जनवरी को एक व्यक्ति ने खुद को कस्टम ऑफिसर बताते हुए कहा कि आपने जो पार्सल विदेश भेजा है. उसमें गलत सामान है. जिसे जब्त किया गया है. ऐसे में आप पर केस हो सकता है. सामान को छुड़ाने के लिए आपको जुर्माना की राशि जमा करनी पड़ेगी. साइबर गिरोह ने डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर बारी बारी से खाता में 5.50 लाख रुपये डलवा लिये. इधर, साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




