ePaper

चुनाव आचार संहिता मामले में अदालत में पेश हुए सीएम रघुवर दास, सुनवाई की तारीख 11 जून

Updated at : 01 Jun 2015 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता मामले में अदालत में पेश हुए सीएम रघुवर दास, सुनवाई की तारीख 11 जून

संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को आचारसंहिता उल्लंन के एक मामले में एसडीजेएम की अदालत में हाजिर हुए. मुख्यमंत्री का अदालत में धारा 313 के तहत बयान दर्ज हुआ. अपने बयान में श्री दास ने अपने को निर्दोष बताया. बयान दर्ज करने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की […]

विज्ञापन

संवाददाता

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार को आचारसंहिता उल्लंन के एक मामले में एसडीजेएम की अदालत में हाजिर हुए. मुख्यमंत्री का अदालत में धारा 313 के तहत बयान दर्ज हुआ. अपने बयान में श्री दास ने अपने को निर्दोष बताया. बयान दर्ज करने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारिख 11 जून को निर्धारित की है. मुख्यमंत्री एसडीजेएम कोर्ट में लगभग आधे घंटे तक रहे. मुख्यमंत्री के कोर्ट में तारीख पर हाजिर होने की सूचना से पूर्व सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.

मालूम हो कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में 13 जनवरी 2009 को आचारसंहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था. आरोप था कि चुनाव के दौरान सीतारामडेरा शिव हनुमान मंदिर में भाजपा का कार्यालय खोलकर चुनाव प्रचार किया जा रहा था. तत्कालीन दंड़ाधिकारी शिवेंद्र मोहन कुमार के बयान पर उक्त कांड दर्ज कराया गया था.

सुबह पौने नौ बजे मुख्यमंत्री पहुंचे कोर्ट

मुख्यमंत्री रघुवर दास का कारकेट सोमवार को सुबह पौने नौ बजे कोर्ट पहुंचा. मुख्यमंत्री के साथ सिटी एसपी चंदन झा, डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola