Jamshedpur news.मुसाबनी में 338 केसीसी और नौ मुद्रा ऋण स्वीकृत
Updated at : 13 Feb 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन

मुसाबनी प्रखंड सभागार में बीएलबीसी बैठक में 32 केसीसी एवं 12 मुद्रा ऋण के आवेदन मिले
विज्ञापन
Jamshedpur news.
मुसाबनी प्रखंड सभागार में गुरुवार को अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार की अध्यक्षता में बीएलबीसी की बैठक एवं किसान ऋण मेले का आयोजन किया गया. आयोजन का उद्देश्य वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करना, सरकारी ऋण योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन और ऋण वितरण की समीक्षा करना था. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, बैंक अधिकारी सहित 45-50 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया. इस अवसर पर 38 किसान क्रेडिट कार्ड और नौ मुद्रा ऋण आवेदन स्वीकृत किये गये, जिससे किसानों और उद्यमियों को आर्थिक सहयोग मिलेगा. अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि बीएलबीसी बैठक के साथ आयोजित इस ऋण मेले से किसानों और छोटे उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




