जेएनएसी के 32 सेवानिवृत्त कर्मियों नहीं मिला पेंशन व अनुबंध कर्मियों को दो माह से वेतन
Updated at : 16 May 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में मानदेय, संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन माह से पेंशन राशि नहीं मिली है. पेंशन पाने वालों में कई मृत सेवानिवृत्त कर्मी के आश्रित भी है.
विज्ञापन
जमशेदपुर .
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में मानदेय, संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन माह से पेंशन राशि नहीं मिली है. पेंशन पाने वालों में कई मृत सेवानिवृत्त कर्मी के आश्रित भी है. जेएनएसी से सेवानिवृत्त हुए 32 कर्मचारियों को पेंशन के लिए लगभग 32 लाख 50 हजार की जरूरत हैं. मार्च, अप्रैल और मई माह का पेंशन नहीं मिलने से कर्मचारी और उनके आश्रित पेंशन के लिए जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय का चक्कर काट रहे है. जहां इन कर्मचारियों ने 60 साल की उम्र तक अपनी सेवा दी. जमशेदपुर अक्षेस में नियमित कर्मचारी भी अछूते नहीं है. उन्हें भी दो माह से वेतन नहीं मिला है. इसके अलावा दैनिक मानदेय पर कार्यरत हेल्पर, सुपरवाइजर, चालक सहित चतुर्थ वर्गीय पद पर कार्यरत कर्मी भी वेतन मिलने की आस लगाये है. उन्हें भी दो माह से वेतन नहीं मिला है. कर्मचारियों का कहना है कि जमशेदपुर अक्षेस के पास पर्याप्त फंड है. बावजूद पेंशन और वेतन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जबकि अक्षेस के अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के बाद चुनाव होने से विलंब हुआ है. कई कर्मचारियों ने 2019 से लंबित पुराना डीए के लिए आवेदन दिया है. उन्हें एरियर में देने के लिए फाइल बढ़ा दी गयी है. जल्द ही पेंशन और वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




