Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम में 32 मोबाइल टावर साइट रद्द, 213 को मिली स्वीकृति, जानिये रद्द होने का कारण
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में मोबाइल टावर लगाने के लिए प्रस्तावित 32 साइटों को रद्द कर दिया गया है. जांच में सामने आया कि ये स्थल या तो सरकारी जमीन या अवैध कब्जा (अनाबाद झारखंड सरकार) था.
विज्ञापन
कुल 345 आवेदन आये, 98 आवेदन त्रुटि के कारण लौटाये गये, दो आवेदन प्रक्रियाधीन
Jamshedpur News :
पूर्वी सिंहभूम जिले में मोबाइल टावर लगाने के लिए प्रस्तावित 32 साइटों को रद्द कर दिया गया है. जांच में सामने आया कि ये स्थल या तो सरकारी जमीन या अवैध कब्जा (अनाबाद झारखंड सरकार) था. जिला दूर संचार समिति ने अंचलाधिकारी और अन्य अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया. जिले में बीएसएनएल समेत अन्य दूरसंचार कंपनियों द्वारा मोबाइल टावर लगाने के लिए कुल 345 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 213 आवेदनों को समिति ने स्वीकृति दी, जबकि 98 आवेदन त्रुटियों के कारण आवेदकों को वापस कर दिये गये.गौरतलब है कि कई निजी व्यक्तियों ने मोबाइल कंपनियों के साथ करार कर अपने भूखंडों पर टावर लगाने के लिए आवेदन किया था. लेकिन जांच में पाया गया कि 32 मामलों में आवेदक जिन जमीनों पर टावर लगाने की अनुमति मांग रहे थे, वे या तो सरकारी भूमि थीं या उन पर अवैध कब्जा था.
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वैध निजी भूमि पर ही मोबाइल टावर लगाने की अनुमति दी जायेगी. जमीन से जुड़े दस्तावेजों के पूर्ण सत्यापन के बाद ही अंतिम स्वीकृति प्रदान की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










