Jamshedpur News : बंडामुंडा इलेक्ट्रिक लोको शेड से 295वां इलेक्ट्रिक इंजन रवाना

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने बंडामुंडा इलेक्ट्रिक लोको शेड से तैयार 295वें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (इलेक्ट्रिक इंजन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने बंडामुंडा इलेक्ट्रिक लोको शेड से तैयार 295वें इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (इलेक्ट्रिक इंजन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह इंजन सीमेंस प्रणोदन प्रणाली और मेधा डीपीडब्ल्यूसीएस तकनीक से लैस है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार डिस्ट्रीब्यूटेड पावर वायरलेस कंट्रोल सिस्टम (डीपीडब्ल्यूसीएस) इंजन रिवर्सल की आवश्यकता को समाप्त करता है और लोडिंग व अनलोडिंग प्वाइंट्स पर रैक के ठहराव को कम करता है और संचालन तेज होता है.

रेलवे के शून्य कार्बन उत्सर्जन मिशन के तहत बंडामुंडा लोको शेड ने 125 इंजनों में ऊर्जा संरक्षण योजना लागू की है. इससे हर इंजन में रोज करीब 1000 यूनिट बिजली की बचत हो रही है. अनुमान है कि इससे रेलवे को सालाना करीब 43 करोड़ रुपये की बचत होगी. डीआरएम ने लोको शेड की कार्यकुशलता पर संतोष जताया, पूरी टीम को बधाई दी और इंजीनियरों व कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola