उपमुख्य संवाददता, जमशेदपुर भारतीय जीवन बीमा निगम साकची शाखा-3 के अभिकर्ता संघ की बैठक में रघुवंश भूषण शरण को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. बैठक शनिवार को जुबिली पार्क में हुई. इसमें 124 सदस्य उपस्थित थे. बैठक में लियाफी जमशेदपुर मंडल परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया को पूरा किया गया.नयी कमेटी में उपाध्यक्ष लाल मोहन महतो, रास बिहारी पांडेय, सचिव ललित शर्मा, संयुक्त सचिव शांतनु हलधर, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष कमलकांत चंदा, सह कोषाध्यक्ष देवाशीष डे, मंडल परिषद सदस्य के रूप में देवव्रत बंदोपाध्याय को चुना गया. 31 जनवरी को निगम का काम नहीं करेंगे अभिकर्तामंडल सचिव अजय कुमार आर्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अभिकर्ताओं के आंदोलन के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि 16 जनवरी से क्रमवार आंदोलन शुरू किये गये हैं और 31 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी अभिकर्त्ता एलआइसी का कोई काम नहीं करेगा. प्रबंधन के साथ सम्मानजनक समझौता नहीं होने की स्थिति में आंदोलन जारी रहेगा.
BREAKING NEWS
Advertisement
साकची ब्रांच 3 अभिकर्त्ता संघ के अध्यक्ष बने रघुवंश
उपमुख्य संवाददता, जमशेदपुर भारतीय जीवन बीमा निगम साकची शाखा-3 के अभिकर्ता संघ की बैठक में रघुवंश भूषण शरण को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. बैठक शनिवार को जुबिली पार्क में हुई. इसमें 124 सदस्य उपस्थित थे. बैठक में लियाफी जमशेदपुर मंडल परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया को पूरा किया […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement