10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झामुमो कांग्रेस गठबंधन सरकार दूसरी कोड़ा सरकार होगी

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कांग्रेस गठबंधन द्वारा राज्य में सत्ता फिर से हासिल करने के प्रयास पर करारा प्रहार किया और दावा किया कि यह ‘दागी नेताओं की सरकार’ और मधु कोड़ा जैसे प्रशासन की पुनरावृति होगी. भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशचंद गोस्वामी ने यहां कहा कि […]

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कांग्रेस गठबंधन द्वारा राज्य में सत्ता फिर से हासिल करने के प्रयास पर करारा प्रहार किया और दावा किया कि यह ‘दागी नेताओं की सरकार’ और मधु कोड़ा जैसे प्रशासन की पुनरावृति होगी.

भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशचंद गोस्वामी ने यहां कहा कि वर्ष 2006 में निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे और प्रस्तावित सरकार उसी गठबंधन सरकार की पुनरावृति होगी. गोस्वामी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप कि कोड़ा की अगुवाई वाली सरकार ने झारखंड को लूटखंड बना दिया.

उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकती क्योंकि नेता लोगों के हितों की पूर्ति के बजाय अपना हित साधने में ज्यादा रुचि लेंगे. उन्होंने ताजा चुनाव की मांग की.

आठ जनवरी को झामुमो की समर्थन वापसी से भाजपा झामुमो गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गयी थी. सत्तरह जनवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel