220 घरों की हुई जांच, आठ घरों में मिले डेंगू के लार्वा
Updated at : 02 Aug 2024 6:00 PM (IST)
विज्ञापन

मच्छर जनित बीमारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसे लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर सर्च अभियान चलाने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव के साथ फाइन भी वसूला जा रहा है.
विज्ञापन
2907 कंटेनर की हुई जांच, 18 में मिले डेंगू के लार्वा
जमशेदपुर :
मच्छर जनित बीमारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसे लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर सर्च अभियान चलाने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव के साथ फाइन भी वसूला जा रहा है. शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू को लेकर जागरुकता अभियान के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया. टीम ने मानगो में 220 घरों की जांच की. इसमें आठ घरों में डेंगू के लार्वा पाये गये. वहीं 2907 कंटेनर की जांच की गयी. इसमें 18 में डेंगू के लार्वा पाये गये. उन सभी को टीम के सदस्यों द्वारा नष्ट किया गया. सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी ने बताया कि अभियान में सबकी सहभागिता जरूरी है. लोग खुद भी अपने घरों की साफ-सफाई के साथ लार्वा को पनपने नहीं दें. पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कुल आठ डेंगू मरीज मिलने की पुष्टि हो चुकी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




