प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के कैंप में 180 लोगों ने कराया पंजीयन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कदमा रोड नंबर-07 रामनगर स्थित ज्योति शिक्षा सेवा निकेतन मध्य विद्यालय में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलवाने के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का आयोजन विश्वकर्मा कारपेंटर कल्याण समिति और भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सहयोग से किया गया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
कदमा रोड नंबर-07 रामनगर स्थित ज्योति शिक्षा सेवा निकेतन मध्य विद्यालय में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलवाने के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का आयोजन विश्वकर्मा कारपेंटर कल्याण समिति और भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सहयोग से किया गया. इस कैंप में 180 लोगों का पंजीयन किया गया. मौके पर नीरज सिंह ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोग देश की प्रगति के सबसे बड़े स्तंभ हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा प्रयास करते हैं. इस योजना से समाज के बड़े आबादी को अपना रोज़गार शुरू करने का मौका मिलेगा. इस मौके पर कदमा विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया यह योजना समाज के साथ-साथ नये और उभरते हुए युवा उद्यमियों को प्रशिक्षण और आर्थिक मदद प्रदान कर स्वावलंबी बनाने में मददगार साबित होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ���े संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










