वीआरएस लेनेवाले 797 कर्मचारियों का बकाया फंसा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बीएसएनएल, झारखंड से वीआरएस लेनेवाले करीब 797 कर्मचारियाें काे 12 माह का पेमेंट, सेटलमेंट का अमाउंट और पेंशन पर प्रबंधन किसी तरह की चर्चा नहीं कर रहा है. वीआरएस लेनेवालाें ने बेहतर भविष्य काे ध्यान में रखते हुए वीआरएस लिया था, लेकिन प्रबंधन द्वारा कर्मचारियाें काे किसी भी तरह का अतिरिक्त भुगतान नहीं […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बीएसएनएल, झारखंड से वीआरएस लेनेवाले करीब 797 कर्मचारियाें काे 12 माह का पेमेंट, सेटलमेंट का अमाउंट और पेंशन पर प्रबंधन किसी तरह की चर्चा नहीं कर रहा है. वीआरएस लेनेवालाें ने बेहतर भविष्य काे ध्यान में रखते हुए वीआरएस लिया था, लेकिन प्रबंधन द्वारा कर्मचारियाें काे किसी भी तरह का अतिरिक्त भुगतान नहीं किये जाने से सभी तनाव में हैं.
उन्हें चिंता है कि उनकी जिंदगीभर की जमा पूंजी का क्या हाेगा? केरल, मध्य प्रदेश में तीन कर्मचारियाें द्वारा बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर आत्महत्या कर ली है. जमशेदपुर सर्किल से वीआरएस लेनेवाले 273 कर्मचारियाें में अधिकांश गाेलमुरी मुख्यालय में चक्कर काट रहे हैं.
बीएसएनएल में रेगुलर कार्य करनेवालाें काे भी दाे माह से पेमेंट नहीं मिल रहा था. दाे दिन पहले दिसंबर का पेमेंट का भुगतान किया गया है, जनवरी माह के भुगतान के बारे में अभी काेई तिथि तय नहीं की गयी है. बीएसएनएल में पूर्व में हर माह की अंतिम तिथि या नये माह की पहली तिथि काे पेमेंट का भुगतान निश्चित था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










