बार एसोसिएशन कार्यालय की अलमारी में मिले 25 लाख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दो बंडलों में मिले करीब 25 लाख, इसमें 17 हजार के पुराने नोट भी मंडल व कमेटी के कुछ पदाधिकारियों की मौजूदगी में खोली गयी अलमारी जमशेदपुर : बार एसोसिएशन के कार्यालय में स्थित अलमारी में कपड़े में लिपटे 25 लाख रुपये के नोट मिले हैं. सोमवार शाम और मंगलवार को रिसीवर मनोरंजन दास समेत […]
विज्ञापन
दो बंडलों में मिले करीब 25 लाख, इसमें 17 हजार के पुराने नोट भी
मंडल व कमेटी के कुछ पदाधिकारियों की मौजूदगी में खोली गयी अलमारी
जमशेदपुर : बार एसोसिएशन के कार्यालय में स्थित अलमारी में कपड़े में लिपटे 25 लाख रुपये के नोट मिले हैं. सोमवार शाम और मंगलवार को रिसीवर मनोरंजन दास समेत वर्तमान कोषाध्यक्ष दीपेन्दु मंडल व कमेटी के कुछ पदाधिकारियों की मौजूदगी में अलमारी खोली गयी. इसमें दो अलग-अलग बंडलों में करीब 25 लाख रुपये मिले. इसमें 17 हजार के पुराने नोट भी हैं. सूचना मिलने पर वर्तमान महासचिव अनिल तिवारी भी पहुंचे. यह माना जा रहा है कि यह राशि लंबे समय से अलमारी में रखी है.
मंगलवार को अधिवक्ताओं में यह चर्चा का विषय बना रहा.
हाई कोर्ट द्वारा रिसीवर नियुक्त किये गये मनोरंजन दास के अनुसार अलमारी से मिले 25 लाख रुपयों को सुरक्षित रख दिया गया है. जांच के बाद नयी कमेटी को राशि सौंपी जायेगी. नवनियुक्त अध्यक्ष लाला अजीत अंबष्टा और कोषाध्यक्ष दीपेन्दु मंडल ने बताया कि अलमारी में मिले रुपये रिसीवर की देख-रेख में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










