बिजली बिल कलेक्शन की एजेंसी के चयन का टेंडर रद्द

Updated at : 12 Feb 2020 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली बिल कलेक्शन की एजेंसी के चयन का टेंडर रद्द

जमशेदपुर अौर चाईबासा दोनों बिजली सर्किल में एक अप्रैल से तीन वर्षों के लिए निकला था टेंडर जमशेदपुर : हेमंत सरकार ने सर्किल लेवल पर तीन वर्षों के लिए बिजली बिल कलेक्शन करने वाली एजेंसी (ऊर्जा मित्र) के चयन के लिए जारी टेंडर मंगलवार को रद्द कर दिया. पूर्व में जमशेदपुर अौर चाईबासा दोनों सर्किल […]

विज्ञापन

जमशेदपुर अौर चाईबासा दोनों बिजली सर्किल में एक अप्रैल से तीन वर्षों के लिए निकला था टेंडर

जमशेदपुर : हेमंत सरकार ने सर्किल लेवल पर तीन वर्षों के लिए बिजली बिल कलेक्शन करने वाली एजेंसी (ऊर्जा मित्र) के चयन के लिए जारी टेंडर मंगलवार को रद्द कर दिया.
पूर्व में जमशेदपुर अौर चाईबासा दोनों सर्किल में एक अप्रैल 2020 से तीन साल के लिए रघुवर सरकार में टेंडर निकाला था. टेंडर अभी प्रक्रिया में ही था. इस बीच बिजली बोर्ड स्तर से मिले दिशा-निर्देश पर जीएम ने टेंडर रद्द कर दिया. पहल जमशेदपुर एरिया बोर्ड स्तर पर बिल कलेक्शन के लिए एजेंसी का चयन किया जाता था.
बाद में इसके बदलाव कर जमशेदपुर अौर चाईबासा सर्किल के लिए अलग-अलग टेंडर निकाला गया था. वर्तमान में दोनों सर्किल में मेसर्स क्योस क्रॉप को 31 मार्च 2020 तक का कार्यादेश मिला हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola