वार्ड संख्या 31 में विकास का कोई काम नहीं दिया जा रहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2020 9:57 AM (IST)
विज्ञापन

आदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड संख्या 31 की पार्षद रिंकू राय ने वार्ड के निवासियों के साथ बैठक कर मेयर विनोद श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. श्रीमती राय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि विगत करीब दो सालों से उनके वार्ड में कोई काम नहीं होने दिया गया है. बोर्ड बैठक में भी […]
विज्ञापन
आदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड संख्या 31 की पार्षद रिंकू राय ने वार्ड के निवासियों के साथ बैठक कर मेयर विनोद श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. श्रीमती राय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि विगत करीब दो सालों से उनके वार्ड में कोई काम नहीं होने दिया गया है. बोर्ड बैठक में भी दो-तीन योजना लेकर गयी थी.
बोर्ड बैठक में मांग उठाने पर डांट मिलती है. काम की जगह सिर्फ आश्वासन मिलता है, जबकि जनता के बीच उन्हें जवाब देना पड़ता है. इस मामले को जिला प्रशासन से लेकर विभागीय मंत्री, पदाधिकारी व पार्टी स्तर पर भी उठाया जायेगा. यदि बात नहीं बनी, तो वार्ड के विकास के लिए ननि कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा.
मेयर को मानती हैं अभिभावक. श्रीमती राय ने कहा कि वे मेयर को अभिभावक मानती हैं, लेकिन बोर्ड बैठक के दौरान मांग रखने पर उनके अभद्र व्यवहार से काफी तनाव में हैं. एक काम नहीं देने, धरना देने कहने, सभी फंड आपको ही दे दें आदि की बात कहने से वह क्षुब्ध हैं. मेयर भाजपा के चुनाव चिह्न पर जीत कर आये हैं, जबकि उन्हें भी जनता ने ही चुना है. छह साल से इसी पार्टी में जिला उपाध्यक्ष भी हैं.
अधिकांश काम वार्ड 28 में होते हैं. मेयर के काम पर अंगुली उठाते हुए श्रीमती राय ने कहा कि अधिकांश काम उनके निवास स्थल वाले वार्ड संख्या 28 में ही होते हैं. इस वार्ड के मुकाबले आदित्यपुर नगर निगम के किसी भी वार्ड में काम नहीं हुआ है. यदि उनके वार्ड में यदि कोई काम भी हुआ तो संवेदक पूछते नहीं हैं.
आरोप बेबुनियाद है : मेयर
मेयर श्रीवास्तव ने उन पर श्रीमती राय द्वारा लगाये गये आरोपों को बिलकुल बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाये जा रहे हैं, जबकि सभी वार्डों में लगातार काम किये जा रहे हैं. साथ ही सभी पार्षदों से योजनाएं मांगी जाती है और उनके यहां काम भी हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




