सीएए धार्मिक प्रताड़ना के शिकार लाेगाें काे नागरिकता देने का कानून, गलत प्रचार हो रहा
जमशेदपुर : विहिप ने रविवार काे साकची बोधि साेसाइटी मैदान के पास भारतीय नागरिकता संशाेधन अधिनियम (सीएए) 2019 के समर्थन में जनसभा किया. इसमें मुख्यवक्ता विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहा कि सीएए भारत में रहनेवाले किसी भी व्यक्ति का अधिकार या नागरिकता छीनने के लिए लिए नहीं, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान […]
जमशेदपुर : विहिप ने रविवार काे साकची बोधि साेसाइटी मैदान के पास भारतीय नागरिकता संशाेधन अधिनियम (सीएए) 2019 के समर्थन में जनसभा किया. इसमें मुख्यवक्ता विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहा कि सीएए भारत में रहनेवाले किसी भी व्यक्ति का अधिकार या नागरिकता छीनने के लिए लिए नहीं, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान से जो भी हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन तथा ईसाई आयेंगे, उन्हें नागरिकता देने के लिए है. इसे कुछ राजनीतिक दलों ने गलत तरीके से प्रसारित कर लोगों को भड़काने का काम किया, जिससे अजीब सा माहौल बनता जा रहा है. आयोजन समिति के लोगों ने दावा किया कि जिला प्रशासन धारा 144 लगा कर सभा काे बाधित करने का कार्य किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए