डीएसपी अजय केरकेट्टा, ओसी इमदाद समेत अन्य ने किया था दुष्कर्म, तीन बार कराया गर्भपात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2019 3:13 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सोमवार को पीड़िता का एडीजे पांच की अदालत में बयान दर्ज कराया गया. पीड़िता ने बताया, तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा, ओसी इमदाद अंसारी समेत कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. यह कहते हुए उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उसने बताया, शिव […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सोमवार को पीड़िता का एडीजे पांच की अदालत में बयान दर्ज कराया गया. पीड़िता ने बताया, तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा, ओसी इमदाद अंसारी समेत कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. यह कहते हुए उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े. उसने बताया, शिव कुमार महतो, इंद्रपाल सैनी और श्रीकांत महतो ने भी कई बार दुष्कर्म किया. इसके अलावा लड्डन खान ने भी अस्मत लूटी.
इस दौरान उसने कई बार उनलोगों को मना किया, लेकिन वे नहीं मानें और जबरन दुष्कर्म किया. पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि इनके अलावा मनेन, दिनेश अग्रवाल, मुन्ना धोबी, उपेंद्र सिंह, शाहिद, अजीज मिस्त्री, अमित सिंह, गुड्डू गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, मसूद, राजेश लंगड़ा व तस्सू ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था.
देखने के बाद इन सभी को पहचान लूंगी. पीड़िता के मुताबिक, इंद्रपाल सैनी अक्सर माहवारी के बारे में पूछता था. कहता था- जब उसके चाचा नहीं रहेंगे, तो वह गर्भपात करा देगा. चाचा-चाची एक दिन घर से बाहर गये थे, तब इंद्रपाल कार से मानगो पुल पार करने के बाद एक अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर से गर्भपात कराया.
इस तरह तीन बार उसका गर्भपात कराया गया. इस दौरान तनुश्री भी वहां मौजूद थी. एक बार इंद्रपाल सैनी बाहर गया था, तो उसने लड्डन को गर्भपात करवाने के लिए बोला था. लड्डन मुझे ले गया, वहां शिव कुमार और तनुश्री मौजूद थीं. तनुश्री दुष्कर्म के पहले इंजेक्शन लगाती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




