जेंडर हिंसा के खिलाफ साइकिल रैली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2019 6:07 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : जेंडर हिंसा के खिलाफ रविवार को गीतीलता गांव में युवतियों न साइकिल रैली निकाली. रैली का नेतृत्व सामाजिक संस्था युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती एवं तेंतला पंचायत की मुखिया दीपांतरी सरदार कर रही थी. क्रिया, नई दिल्ली एवं सामाजिक संस्था युवा जेंडर हिंसा के खिलाफ ‘नजरिया बदलो सहमति को समझो, इच्छाओं को जानो, […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जेंडर हिंसा के खिलाफ रविवार को गीतीलता गांव में युवतियों न साइकिल रैली निकाली. रैली का नेतृत्व सामाजिक संस्था युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती एवं तेंतला पंचायत की मुखिया दीपांतरी सरदार कर रही थी. क्रिया, नई दिल्ली एवं सामाजिक संस्था युवा जेंडर हिंसा के खिलाफ ‘नजरिया बदलो सहमति को समझो, इच्छाओं को जानो, विभिन्नताओं को पहचानों’ विषय पर 16 दिवसीय अभियान चला रही है.

रैली में शामिल युवतियों ने पूरे गांव का साइकिल से भ्रमण कर लोगों को जेंडर हिंसा के मुद्दे पर जागरूक किया. विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं की गयी. इसमें वर्णाली चक्रवर्ती, दीपांतरी सरदार, मोनिका प्रामाणिक, अवंती सरदार, चंद्रकला मुंडा आदि ने संबोधित किया. अभियान के दौरान 100 से ज्यादा युवतियां शामिल हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola