स्क्रैप व्यापारियों के ठिकानों से 1.75 करोड़ नकद, 3 करोड़ के जेवर मिले
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल और स्क्रैप व्यवसायी ज्ञान चंद्र जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के ठिकानाें से आयकर विभाग ने 1.75 करोड़ रुपये नकद और तीन करोड़ रुपये के जेवरात बरामद किये हैं. चार लॉकरों और कुछ अघोषित खातों के संचालन पर रोक लगा दी है. आयकर विभाग की अपराध अन्वेषण अनुसंधान शाखा […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल और स्क्रैप व्यवसायी ज्ञान चंद्र जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के ठिकानाें से आयकर विभाग ने 1.75 करोड़ रुपये नकद और तीन करोड़ रुपये के जेवरात बरामद किये हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
चार लॉकरों और कुछ अघोषित खातों के संचालन पर रोक लगा दी है. आयकर विभाग की अपराध अन्वेषण अनुसंधान शाखा की जांच का दायरा दूसरे दिन (शुक्रवार) 28 ठिकानाें तक पहुंच गया. पहले दिन 16 ठिकानाेें तक ही आयकर की टीम पहुंची थी.
शुक्रवार काे आदित्यपुर औद्याेगिक क्षेत्र में एसएस इंटरप्राइजेज के दीपक भालाेटिया (बाजार समिति के अध्यक्ष), संजय भालाेटिया, कास्टिंग इंडिया के सुरेंद्र सर्राफ समेत कई अन्य के प्रतिष्ठानाें पर भी सर्वे शुरू किया गया. दोनों व्यापारियों ने जिन उद्यमी के साथ कच्चे लेन-देन का काराेबार किया गया, उनकी भी जांच होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन