ePaper

पूर्व सांसद के भतीजे की पिटाई में एक जवान निलंबित, पांच हुए लाइन क्लोज

Updated at : 16 Nov 2019 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद के भतीजे की पिटाई में एक जवान निलंबित, पांच हुए लाइन क्लोज

जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के भतीजा अंकित महतो की पिटाई करने के मामले में एसएसपी अनूप बिरथरे ने टाइगर मोबाइल के जवान अरुण कुमार को निलंबित और पांच जवानों प्रवीर कुमार, धनवंत कुमार पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, शेखर झा और रवि रंजन कुमार सिंह को लाइन क्लोज कर दिया है. गुरुवार को सोनारी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के भतीजा अंकित महतो की पिटाई करने के मामले में एसएसपी अनूप बिरथरे ने टाइगर मोबाइल के जवान अरुण कुमार को निलंबित और पांच जवानों प्रवीर कुमार, धनवंत कुमार पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, शेखर झा और रवि रंजन कुमार सिंह को लाइन क्लोज कर दिया है.

गुरुवार को सोनारी मरीन ड्राइव में दोस्तों के साथ खड़े पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के भतीजा अंकित महतो की टाइगर मोबाइल के जवानों पिटाई कर दी थी. उसके बाद पुलिस उसे सोनारी थाना ले गयी. सूचना मिलते ही पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो समर्थकों संग सोनारी थाना पहुंचे और आरोपी जवानों पर कार्रवाई की मांग की थी.

अंकित महतो का कहना था कि वह मरीन ड्राइव में खड़ा होकर दोस्तों से बात कर रहा था. तभी टाइगर मोबाइल के जवानों ने नशा करने का आरोप लगाकर उनकी पिटाई कर दी थी. डीएसपी हेड क्वार्टर टू अरविंद कुमार की जांच रिपोर्ट पर एसएसपी अनूप बिरथरे ने शुक्रवार को एक टाइगर जवान को निलंबित और पांच को लाइन क्लोज कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola