मेनका, कुणाल का नामांकन आज सीएम होंगे शामिल

जमशेदपुर : पोटका से भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार, बहरागोड़ा से कुणाल षाड़ंगी, घाटशिला से लखन मार्डी शुक्रवार को नामांकन करेंगे.तीनों प्रत्याशी के नामांकन में मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल होंगे. भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 10.30 बजे रांची से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से मोतीलाल स्कूल के […]
जमशेदपुर : पोटका से भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार, बहरागोड़ा से कुणाल षाड़ंगी, घाटशिला से लखन मार्डी शुक्रवार को नामांकन करेंगे.तीनों प्रत्याशी के नामांकन में मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल होंगे. भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 10.30 बजे रांची से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
इसके बाद सड़क मार्ग से मोतीलाल स्कूल के समीप स्थित मैदान में मेनका सरदार के नामांकन जुलूस में शामिल होंगे. वहां से उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे. इसके बाद सोनारी एयरपोर्ट से घाटशिला के लिए रवाना हो जायेंगे. घाटशिला मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद बहरागोड़ा के प्रत्याशी कुणाल षाड़ंगी व घाटशिला के प्रत्याशी लखन मार्डी के नामाांकन में शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




