पटाखा दुकानों पर उमड़ी भीड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2019 3:13 AM

विज्ञापन

साकची आमबागान मैदान में सबसे अधिक 88 पटाखे की अस्थायी दुकानें लगीं हर वर्ष बढ़ रही है पटाखे के दुकानों की संख्या, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल चार दुकानें अधिक लगीं जमशेदपुर : जिले के 30 मैदानों में पटाखा दुकान लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 398 दुकानों को लाइसेंस जारी किया गया […]

विज्ञापन

साकची आमबागान मैदान में सबसे अधिक 88 पटाखे की अस्थायी दुकानें लगीं

हर वर्ष बढ़ रही है पटाखे के दुकानों की संख्या, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल चार दुकानें अधिक लगीं

जमशेदपुर : जिले के 30 मैदानों में पटाखा दुकान लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 398 दुकानों को लाइसेंस जारी किया गया है. इसमें सबसे ज्यादा साकची आम बागान मैदान में 88 दुकानों के लिए लाइसेंस जारी हुआ है. पिछले साल की तुलना में इस साल चार ज्यादा लाइसेंस निर्गत हुए हैं. 2016 में 305, 2017 में 331 अौर 2018 में 394 अौर इस वर्ष 398 दुकानों के लाइसेंस निर्गत किये गये हैं. अस्थायी पटाखा विक्रेताअों को सुरक्षा के उपाय करते हुए एक बार में 25 किलोग्राम तक का स्टॉक ही रखना है.

दीया, मिट्टी के खिलौने बेचने वालों को नहीं मिलती जगह : प्रशासन की ओर से हर साल पटाखा बिक्री के लिए मैदान तो चिह्नित कर दिया जाता है, लेकिन मिट्टी का दीया, खिलौना,मूर्ति समेत दीपावली के अन्य सामग्री बेचने वालों को मैदान में जगह नहीं मिल पाती. इससे वह सड़क किनारे या बाजार में दुकान लगाकर सामान बेचते हैं. इससे अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है. दो साल पहले माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को मिट्टी के सामान बेचने वालों को सामान बेचने के लिए स्थल उपलब्ध कराने कहा था, लेकिन इस पर कोई प्रयास नहीं किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola