इंटरनेशनल कराटे टूर्नामेंट में नामदा सेंटर के खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने जीते पदक| Prabhat Khabar Network

कोलकाता में आयोजित 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जमशेदपुर के नामदा सेंटर के 13 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किए.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कोलकाता के नेताजी सुभाष इंडोर स्टेडियम में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें नामदा सेंटर के 13 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किये. प्रतियोगिता में भारत समेत आठ देशों के लगभग 2500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने शिहान डॉ प्रदीप सिंह सग्गू (मुख्य प्रशिक्षक) के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया.

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंशु शर्मा, अंश मिश्रा, अनन्या बरनवाल, सहजदीप कौर, अमनलान भुइंया, हर्षित निषाद, दीक्षा तिवारी, सृष्टि कौर, रवनील कौर, परी कौर, जागृति बेरा, हरमन सिंह व अल्पना कुमारी शामिल है.


विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola