कोल्हान विवि का एकेडमिक कैलेंडर जारी, यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाएं 4 अगस्त से

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी और पीजी का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों का एकेडमिक और परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कक्षाओं के संचालन, ओरिएंटेशन, मिड सेमेस्टर और एंड सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की गयी हैं।

यूजी प्रथम वर्ष, सत्र 2026-30 के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम 3 अगस्त 2026 को आयोजित हुआ, जबकि नियमित कक्षाएं 4 अगस्त से शुरू होंगी। मिड सेमेस्टर परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में और विश्वविद्यालय स्तरीय एंड सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर के पहले से चौथे सप्ताह के बीच आयोजित होगी।

विश्वविद्यालय ने यूजी के द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी सेमेस्टरवार कक्षाओं और परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। सत्र 2022-26 के अंतिम वर्ष के आठवें सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर 2026 में होगी, जबकि इसका अंतिम परिणाम जनवरी 2027 के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।

पीजी की कक्षाएं 5 अगस्त से

पीजी प्रथम वर्ष, सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन 4 अगस्त को होगा और कक्षाएं 5 अगस्त 2026 से शुरू होंगी। पीजी द्वितीय वर्ष, सत्र 2024-26 के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा अगस्त और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर 2026 में होगी। इसका अंतिम परिणाम जनवरी 2027 के चौथे सप्ताह में जारी किया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों को निर्धारित कैलेंडर के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया है। एकेडमिक कैलेंडर की पूरी सूची विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है।

कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने कहा कि समयबद्ध एकेडमिक कैलेंडर छात्रहित में महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और कॉलेज प्राचार्यों को कैलेंडर का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया।


विज्ञापन
Sandeep

लेखक के बारे में

By Sandeep

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola