ब्राउन शुगर की डील के बीच पुलिस का छापा, फिर जो हुआ...

Updated:
विज्ञापन

काल्पनिक तस्वीर.

मानगो के जवाहर नगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़ हुआ. पुलिस की दबिश से दो युवक तो भाग निकले, लेकिन दीपक सिंह उर्फ छोटू आठ पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ हत्थे चढ़ गया. फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर | मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री चल ही रही थी कि पुलिस ने मौके पर दबिश दे दी. अचानक पुलिस को सामने देख दो युवक भागने में सफल रहे. जबकि दीपक सिंह उर्फ छोटू पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उसके पास से आठ पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है.

पुलिस को देखते ही दो युवक भागे

मिली जानकारी के अनुसार मानगो पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के पास तीन युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दो युवक मौके से फरार हो गए. वहीं, दीपक सिंह उर्फ छोटू को पकड़ लिया गया है।

फरार आरोपियों के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

तलाशी के दौरान उसके पास से आठ पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने दीपक सिंह, शिवाजी गोप और जंबू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


विज्ञापन
Nikhil Sinha

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola