युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, यहां जानिए क्या थी वजह
रोहित रविदास (फाइल फोटो).
जमशेदपुर के बिरसानगर में 18 वर्षीय रोहित रविदास ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों के अनुसार, प्रेम विवाह के नौ महीने बाद यह घटना हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जमशेदपुर | बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-8 में मंगलवार देर रात रोहित रविदास (18) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
विवाद के बाद घर लौटा था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित मंगलवार रात किसी बात को लेकर विवाद के बाद घर लौटा था. वह नशे की हालत में था. मानसिक तनाव में दिखाई दे रहा था. घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया. इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया. देर रात परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा. आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
नौ महीने पहले किया था प्रेम विवाह
परिजनों ने बताया कि रोहित ने करीब नौ महीने पहले चक्रधरपुर निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था. उसकी अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए