कोर्ट रोड में बस-स्कूटी में टक्कर, लोगों ने काटा बवाल

Updated:
विज्ञापन

दुर्गटना के बाद हंगामा करते लोग.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साकची पुराना कोर्ट रोड पर बुधवार को एक यात्री बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

विज्ञापन

जमशेदपुर । साकची पुराना कोर्ट रोड में बुधवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, एक यात्री बस और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई. इसमें स्कूटी चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को उठाकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा भी किया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola