युवती को भगाकर की शादी, अब एफबी पर डाल रहा अश्लील पोस्ट

Updated at : 12 Oct 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
युवती को भगाकर की शादी, अब एफबी पर डाल रहा अश्लील पोस्ट

जमशेदपुर : गालूडीह थाना अंतर्गत महुलिया देवली गांव की युवती ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर बसंतपुर निवासी सुबो उर्फ सुजय पात्रा के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है. दर्ज शिकायत में युवती ने बताया है कि सुबो उर्फ सुजय पात्रा से उसकी मुलाकात गांव में ही एक शादी के दौरान पिछले साल हुई […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : गालूडीह थाना अंतर्गत महुलिया देवली गांव की युवती ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर बसंतपुर निवासी सुबो उर्फ सुजय पात्रा के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है. दर्ज शिकायत में युवती ने बताया है कि सुबो उर्फ सुजय पात्रा से उसकी मुलाकात गांव में ही एक शादी के दौरान पिछले साल हुई थी. उस समय फोन नंबर लेकर वह उसे लगातार तंग करने लगा.

इसी बीच 22 नवंबर 2018 को सुजय उसे धमकाकर खड़गपुर के नीमपुरा ले गया और 23 नवंबर को जबरन मंदिर में शादी कर ली. किसी तरह उसने अपने पिता और भाई को घटना की जानकारी दी. इसके बाद दोनों वहां पहुंचे और उसे वापस गांव ले आये. पीड़िता के अनुसार सुजय ने उसकी फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक आइडी बना लिया है. इसके बाद ह अश्लील मैसेज के साथ फोटो वायरल कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola