डीडी बार हत्याकांड : फरार दो और आरोपी भेजे गये जेल, भागने में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद

Author Nikhil Sinha|Edited by Bhumi Sharma
Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सिटी एसपी | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और स्कूटी बरामद की गई है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आपके शहर में

विज्ञापन

शहर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है. बिष्टुपुर पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों राघवेंद्र कुमार उर्फ घेरे और गणेश मछुवा को बुधवार को जेल भेज दिया. आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में मंगलवार को आत्मसमर्पण किया था, जबकि गणेश मछुआ को पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात के बाद फरार होने और छिपने में इस्तेमाल की गयी स्कूटी भी बरामद कर ली है. यह जानकारी सिटी एसपी ललित मीना ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी.

क्या था मामला ?

गौरतलब है कि 27 जून की रात करीब 11:30 बजे बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के सामने चापड़, कुल्हाड़ी और चाकू से जानलेवा हमला कर हिमांशु सिंह की हत्या कर दी गयी थी और प्रत्युष आनंद को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. प्रत्युष का कोलकाता के अपोलो अस्पताल के आइसीयू में अभी इलाज चल रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया था. टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया. इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को जेल भेजा जा चूका है.

यह भी पढ़ें: केबल कर्मियों के खातों में आने लगे बकाया पैसे, पर उम्मीद से कम भुगतान मिलने पर आक्रोश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola