जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में बिना नक्शा के बने मकानों का सर्वे शुरू
Updated at : 10 Oct 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने अनधिकृत रूप से बने मकानों को नियमित करने के लिए सभी वार्डों में सर्वे शुरू कर दिया है. सर्वे के बाद ऐसे मकानों को शुल्क लेकर छह माह के अंदर रेगुलराइज करने की योजना है. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश के बाद सभी नगर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने अनधिकृत रूप से बने मकानों को नियमित करने के लिए सभी वार्डों में सर्वे शुरू कर दिया है. सर्वे के बाद ऐसे मकानों को शुल्क लेकर छह माह के अंदर रेगुलराइज करने की योजना है.
मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश के बाद सभी नगर प्रबंधकों ने अपने- अपने वार्ड में अवैध निर्मित मकानों का सर्वे गुरुवार से शुरू कर दिया है. लगभग 15 दिनों में सभी वार्डों में सर्वे कर सूची तैयार की जायेगी. उन मकानों को छह महीने में नियमित करने का समय दिया जायेगा. इसके बावजूद नियमित नहीं कराने पर वैसे मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जायेगी. अधिकतम 5000 वर्ग फीट तक में जो मकान बने हैं, उसे उसी स्थिति में रेगुलराइज कर दिया जायेगा. कोई भी संरचना को हटाया नहीं जायेगा.
यह फैसला 10 मीटर ऊंचाई, यानी जी प्लस टू तक के आवासीय भवन पर लागू होगा. इसके लिए 200 रुपये प्रति वर्ग मीटर (20 रुपये प्रति वर्ग फीट) के हिसाब से शुल्क लिया जायेगा. अगर निर्धारित फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) से ज्यादा पर कंस्ट्रक्शन होगा, तो बढ़े हुए एरिया पर 500 रुपये प्रति वर्ग मीटर (50 रुपये प्रति फीट) शुल्क लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




