बिरसानगर से हटेगा अतिक्रमण

जमशेदपुर : उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सभागार में नगर निकायों की योजनाअों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, जल शक्ति अभियान अौर श्रम शक्ति अभियान के तहत असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के निबंधन की समीक्षा की गयी. प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने […]
जमशेदपुर : उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सभागार में नगर निकायों की योजनाअों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, जल शक्ति अभियान अौर श्रम शक्ति अभियान के तहत असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के निबंधन की समीक्षा की गयी.
प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को बागुनहातु के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र लॉटरी करने का निर्देश दिया. साथ ही लॉटरी में जिन लाभुकों का नाम निकलेगा, उन्हें एक माह के अंदर सभी कागजात जमा करने की सूचना देना सुनिश्चित करने तथा बिरसानगर के बैकुंठ नगर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास के लिए चिह्नित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










